फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां- बेटा समेत कोरोना के नए आठ केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पिछले चार दिन से कोरोना का खतरा बहुत अधिक बढ़ गया है। पिछले चार दिन में कोरोना के नए 35 केस मिल चुके हैं। बृहस्पतिवार को एक ही दिन में कोरोना के आठ केस मिले हैं। जिले में अब कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 40 हो चुकी है। बृहस्पतिवार को दो लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। कोरोना के सभी रोगियों को होम आइसोलेट किया गया है। आशा वर्कर इन रोगियों की देखभाल कर रही है। बृहस्पतिवार को 382 लोगों की कोविड जांच कराई गई है। बृहस्पतिवार को देवी मूर्ति कॉलोनी में मां बेटा कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, गांव खलीला, कुटानी रोड और मॉडल टाउन में कोरोना के रोगी मिल हैं।
विज्ञापन

जिले में अब कोरोना के रोगियों की संख्या 36163 हो चुकी है। इसमें से 35447 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। 676 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जिले का कोरोना पॉजिटिविटी रेट अब तक 6.1 प्रतिशत है। सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादियान ने कहा कि कोरोना के रोगियों की संख्या एकाएक बढ़ी है। इसका रिव्यू किया जाएगा। इसके लिए नोडल अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। लोगों से अपील है कि कोरोना के नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें