फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरज चोपड़ा दादा के साथ लेने गए खेल रत्न अवार्ड,घर में खुशी

विज्ञापन
पानीपत। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को ध्यानचंद खेल र? - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। टोक्यो ओलंपिक में देश को एथलेक्टिक्स में पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाले पानीपत के लाल नीरज चोपड़ा को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया। यह पानीपत के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्हें खेल रत्न अवार्ड से नवाजा गया। नीरज अपने दादा धर्मसिंह चोपड़ा के साथ ही यह अवार्ड लेने पहुंचे। दादा शनिवार की सुबह ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे।
विज्ञापन

नीरज को खेल रत्न अवॉर्ड देते हुए उनके परिवार वालों ने घर पर टीवी पर देखा। जिसके बाद से उनके घर पर खुशी का माहौल रहा। उनके पिता सतीश चोपड़ा का कहना है कि उन्हें बहुत खुशी है कि नीरज को खेल के इतने बड़े अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह पूरे गांव के लिए सम्मान की बात है।
अवार्ड लेने से दो दिन पहले पानीपत में कराया था कोविड टेस्ट
अवार्ड लेने से दो दिन पहले पटियाला से दिल्ली जाते हुए नीरज चोपड़ा ने पानीपत के सिविल अस्पताल में अपना कोविड टेस्ट कराया था और दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। अवार्ड लेने से पहले कोविड टेस्ट करवाना जरूरी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें