फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम उड़नदस्ते का छापा दवाएं और उपकरण सील

विज्ञापन
समालखा। अवैध क्लिनिक चलाने वाले को पकड़े हुए सीएम फ्लाईंग। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
समालखा। गांव गढ़ी छाज्जू में मंगलवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ छापा मारा। यहां पर बगैर लाइसेंस क्लीनिक चलता मिला। यहां टीम ने मौके से 40 तरह की दवाएं बरामद कर चिकित्सकीय उपकरण सील किए। एक युवक को भी पकड़ा गया है।
विज्ञापन

एसएमओ समालखा की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को गांव गढ़ी छाज्जू निवासी के खिलाफ शिकायत मिली थी कि वह घर में अवैध रूप से क्लीनिक चल रहा है। उड़नदस्ते की टीम ने स्वास्थ्य विभाग पानीपत संपर्क किया। सिविल सर्जन ने डॉ. संजय अंतिल, डॉ. पवन और रामेहर को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम के साथ कार्रवाई के लिए भेजा।
गांव में राजपाल के मकान में बनी दुकान में क्लीनिक चलता मिला। कार्रवाई के दौरान एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया। यहां पर करीब 40 तरह की दवाएं मिली लेकिन आरोपी इस संदर्भ में डिग्री, दस्तावेज आदि नहीं दिखा सका। दवाओं के साथ बीपी ऑपरेटर, शुगर जांच मशीन, सिरिंज, एंटीबायोटिक फ्लूड की खाली बोतलें आदि भी बरामद हुए। टीम को चिकित्सीय उपकरणों को चलाने का लाइसेंस भी नहीं मिला। इस संबंध में एसएमओ डॉ. संजय अंतिल ने बताया कि दवाओं एवं अन्य बरामद सामान को सील करवाकर पुलिस को सौंप दिया गया। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें