फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसाराम केस के मुख्य गवाह पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आसाराम केस के मुख्य गवाह महेंद्र चावला पर जातिसूचक शब्द कहने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में समालखा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मूलरूप से कैथल के गांव पोलड निवासी सोनू ने बताया कि हाल में गांव निंबरी में रहता है। 16 नवंबर 2019 को सनौली खुर्द में मजदूरी कर रहा था। गांव की विकास कमेटी के सदस्य कार्य की देखरेख कर रहे थे। शाम करीब तीन बजे महेंद्र चावला आए और गालीगलौज करने लगे। जातिसूचक शब्द कहने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस को शिकायत देने पर कार्रवाई नहीं हुई। इस पर कोर्ट की शरण ली। उनका आरोप है कि आठ अप्रैल को वह मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट से बाहर आने पर भी महेंद्र चावला ने उसे खींच लिया था और गालीगलौज की। केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी। मौके पर खड़े प्रदीप कार्यवाहक सरपंच ने उसे छुड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें