पानीपत। एंटी नारकोटिक्स सेल ने जीटी रोड पर नांगल खेड़ी के पास नाकाबंदी कर आरोपी को एक किलो 920 ग्राम गांजा पत्ती (मादक पदार्थ) सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ के लिए आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मुकेश पुत्र शिव कुमार निवासी बासोपट्टी मधुबनी बिहार के रूप में हुई। एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी से की गई प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह मादक पदार्थ को पानीपत में तस्करी के लिए दिल्ली शकूरपुर से 25 हजार रुपये में खरीदकर लाया था। आरोपी के खिलाफ सेक्टर-29 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और नशा तस्करी में संलिप्त अन्य आरोपियों के ठिकानों का पता लगा काबू करने के लिए गिरफ्तार आरोपी मुकेश दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।