फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिसपुर गांव के खेतों में आया तेंदुआ, वन विभाग व पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। यमुना से सटे गांवों में तेंदुए जंगलों से निकलकर खेतों में आ रहे हैं। सोमवार को गांव रिसपुर के खेतों में तेंदुआ देखा गया। किसान ने तेंदुए को देखकर शोर मचाया तो तेंदुआ ईंख की फसल में छुप गया।
विज्ञापन

रिसपुर गांव निवासी किसान मोहकम पुत्र धूप सिंह ने बताया कि उसका खेत यमुना बांध के अंदर है। वो सोमवार सुबह खेत में ट्यूब्वेल चलाने गया था। खेत में ट्यूब्वेल चलाकर कोठरे पर बैठ गया। जब वो नाके से दूसरे खेत में पानी छोड़ने गया तो उसके ईंख में तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुए को देखते ही घबराहट में उसका पैर फिसल गया। उसने शोर मचाया तो तेंदुआ ईख में अंदर चला गया। उसने साथी किसान कृष्ण को इसकी सूचना दी। कृष्ण भी मौके पर आया और ग्रामीणों को इस बारे में आगाह कर दिया गया। सूचना मिलते ही तहसीलदार, वन रेंज अधिकारी विरेंद्र सिहं व सनौली खुर्द थाना प्रभारी जगजीत सिहं टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल लगा दिया है और वन विभाग की एक टीम रात को निगरानी रखेगी और पुलिस टीम उनके साथ रहेगी। सनौली खुर्द थाना प्रभारी जगजीत सिहं ने पुलिस टीम सदस्य एसआई सज्जन सिहं, प्रदीप कुमार, बादल और होमगार्ड विकास के साथ करीब चार घंटे तीन एकड़ खड़ी ईख की फसल में सर्च अभियान चलाया लेकिन तेदुंए का कोई सुराग नहीं लगा। रात को भी टीम सज्जन सिहं की देखरेख में तैनात रहेगी।
सनौली खुर्द थाना प्रभारी जगजीत सिंह का कहना है कि सूचना मिलते ही वो मौके पर टीम के साथ पहुंच गए थे। करीब तीन एकड़ ईख की खड़ी फसल में उन्होंने सर्च अभियान चलाया लेकिन तेंदुए का कोई सुराग नहीं लगा है। रात को वन विभाग की टीम ने जाल लगाया है और टीम निगरानी के लिए तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें