बीकॉम की विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए।
- फोटो : Panipat
पानीपत। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से बीकॉम एप्लीकेशन एवं बीकॉम वोकेशनल चतुर्थ सेमेस्टर के नतीजे घोषित किए गए। वरीयता सूची में ज्योति छठवें स्थान पर रहीं। टॉप-10 में आर्य महाविद्यालय के पांच विद्यार्थियों ने वरीयता सूची में नाम दर्ज कराया है।
वरीयता सूची में ज्योति ने 556 अंक प्राप्त कर छठा स्थान हासिल किया है। 555 अंक के साथ विधि देशवाल सातवां, 554 अंक लेकर रीतिका और रोहित गुप्ता ने संयुक्त रूप से आठवां स्थान हासिल किया। वहीं बीकॉम वोकेशनल की छात्रा रश्मि ने 523 अंक लेकर छठा स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थी प्रत्येक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं, हमारा निरंतर प्रयास रहता है कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो। इस अवसर पर प्रो. मीनाक्षी चौधरी, प्रो.आस्था गुप्ता, प्रो. विवेक गुप्ता, प्रो. राजेश गर्ग, मनीषा ढूढेजा, प्रेरणा बजाज, सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।