फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्य कॉलेज की जिया और दिव्या ने किया केयूके में टॉप

विज्ञापन
पानीपत। मेरिट सूची में नाम आने पर विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कॉलेज प्रबंधन व प्राचार्य। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र ने वीरवार को एमकॉम प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित किए। इसमें आर्य कॉलेज के विद्यार्थियों ने फिर से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए 11 स्थान हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया। प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में आर्य कॉलेज की छात्रा जिया और दिव्या गोयल ने 581 अंक लेकर संयुक्त रूप से केयूके में पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

यह जानकारी प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने दी। उन्होंनो बताया कि जिया और दिव्या गोयल अव्वल रहीं। इनके अलावा रजनी (575 अंक) ने तीसरा स्थान, काजल (568) चौथा, खेमांशु (561) छठा, टीना (560) सातवां, पूजा (556) आठवां, अंजलि (555) नौवां स्थान और पूजा व तन्वी वर्मा ने 553 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दसवां स्थान हासिल किया। गत रविवार और शनिवार को भी केयूके ने कई परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जिसमें बीसीए, बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीएससी नॉन मेडिकल के परिणामों में मेरिट सूची में लगभग 25 विद्यार्थियों ने स्थान बनाया था।
आर्य कॉलेज प्रबंधक समिति के महासचिव सीए कमल किशोर, वरिष्ठ सदस्य वीरेंद्र शिंगला, अरुण आर्य व प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले सभी विद्यार्थियों का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर स्वागत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की व साथ ही वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मधु गाबा समेत सभी स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। इस अवसर पर कॉलेज की उपाचार्य डॉ. संतोष टिक्कू वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मधु गाबा प्राध्यापिका मीनाक्षी चौधरी, प्राध्यापक राजेश गर्ग, प्राध्यापक विवेक गुप्ता, आस्था गुप्ता, प्रिया गुप्ता, डॉ. मनीषा नागपाल, पंकज चौधरी समेत अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें