फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति और सास ने बहू के साथ की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरि नगर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और सास पर जानलेवा हमला करने और मुंह दबाकर जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। विवाहिता का आरोप है कि पति और सास से मिलकर उसके साथ रात करीब 12 बजे मारपीट की। वह सुबह होते ही अपनी जान बचाकर भाग निकली और हांसी में जाकर अपना इलाज कराया। अपने परिजनों के साथ पानीपत लौटी और पति व सास के खिलाफ थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन

हरि नगर निवासी ममता ने आरोप लगाते हुए बताया कि तीन दिसंबर की रात को करीब 12 बजे पति पवन, सास भतेरी ने उस पर जानलेवा हमला किया और उसके साथ मारपीट की। उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो सास ने उसका मुंह दबा कर जान से मारने का प्रयास किया। वह चार दिसंबर को सुबह अपने घर हांसी आ गई और अपना मेडिकल कराया। रविवार को पीड़िता अपने परिजनों के साथ पानीपत पहुंची और पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को पति और सास के खिलाफ शिकायत दी। जिस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीडब्ल्यूडी की हेल्पर को कार के लालच में घर से निकाला
पानीपत। संगम कॉलोनी निवासी नवविवाहिता को पति, सास, सुसर व ननंद ने कार के लालच में घर से निकाल दिया। पीड़िता का आरोप है कि पति माता-पिता व बहन के साथ मिलकर उसे प्रताड़ित करता है और कार की मांग करता है। मांग पूरी न करने उसे घर से निकाल दिया। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति, ननंद व सास ससुर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ज्योति पुत्री तेजबीर सिंह निवासी गांव बड़ौली ने बताया कि वह पीडब्ल्यूडी की हेल्पर पद पर कार्यरत है। उसकी शादी 25 नवंबर को 2020 को संगम कॉलोनी के अमित के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही अमित उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। उसके साथ शराब पीकर मारपीट करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें