फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमालय क्वीन एक्सप्रेस फिर से बहाल, घरौंडा में रुकेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कोरोना काल में बंद हुई हिमालय क्वीन गाड़ी की सेवाओं को फिर से बहाल कर दिया गया है। अब ये गाड़ी पानीपत सहित और करनाल के घरौंडा में फिर से रुका करेगी। इसके अलावा घरौंडा में दादर एक्सप्रेस के ठहराव पर भी रेल मंत्री की ओर से आश्वासन मिला है। ये बातें सांसद संजय भाटिया ने बताईं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उन्होंने रेल यात्रियों की लंबित कई मांगों को लोकसभा में उठाया था। इसमें उन्होंने कई गाड़ियों के स्टेशन पर दोबारा फिर से ठहराव और संचालन की मांग की थी। इसे लेकर उन्होंने रेल संचार एवं इलेक्ट्रोनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्वनी वैष्णव के सामने 16 मार्च को दादर एक्सप्रेस के घरौंडा स्टेशन पर पुन: ठहराव और हिमालय क्वीन एक्सप्रेस को पुन: संचालित करने की मांग भी उठाई थी। इस पर रेल मंत्री की ओर से बताया गया कि घरौंडा रेलवे स्टेशन पर 11057 दादर अमृतसर एक्सप्रेस के लिए यात्रियों की संख्या और अर्जन कम होने के कारण निर्धारित मानदंड पूरे नही हो रहे थे इसलिए इसका ठहराव बंद किया गया है।
वहीं कालका-दिल्ली-सराय हिमालय क्वीन एक्सप्रेस सहित नियमित रेल गाड़ियों जिनको कोरोनाकाल में बंद किया गया था उनकी सेवाओं को क्रमिक रूप से बहाल किया जा रहा है। घरौंडा रेलवे स्टेशन पर दादर एक्सप्रेस के पुन: ठहराव को लेकर यात्रियों से इसकी बातचीत कर रेल मंत्री से इसका पुन: अनुरोध किया है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि इस पर पुन: विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें