फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 400 श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच

विज्ञापन
पानीपत। स्वास्थ्य जांच शिविर में पहुंचे मुख्य अतिथि हरपाल ढांडा को स्मृती चिंह देकर सम्मानित क? - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 29 पार्ट वन की मुख्य पार्किंग में इंडस्ट्रियल एस्टेट एसोसिएशन और रोटरी क्लब पानीपत रेनबो ने श्रमिकों के लिए बुधवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इसमें डॉक्टरों की टीमों ने 400 श्रमिकों की जांच कर उन्हें दवा भी मुहैया कराई।
विज्ञापन

शिविर में एनसी मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विशेषज्ञों, हड्डी रोग विशेषज्ञों, महिला रोग विशेषज्ञ, सर्जन व बाल रोग विशेषज्ञों ने श्रमिकों का स्वास्थ्य जांचा। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में समाजसेवी हरपाल ढांडा व एडीसी वीणा हुड्डा ने शिरकत की। इस मौके पर सेक्टर-29 इंडस्ट्रियल एस्टेट एसोसिएशन के प्रधान श्रीभगवान अग्रवाल ने कहा कि अधिकतर श्रमिक जागरूकता के अभाव में बीमारियों का इलाज नहीं करा पाते और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हो जाते हैं इसलिए ये विशेष शिविर लगाया गया हैं।
कार्यक्रम में समाजसेवी हरपाल ढांडा ने कहा कि श्रमिकों के लिए इस प्रकार के शिविर बहुत जरूरी हैं। श्रमिकों स्वस्थ्य होंगे तो उद्योग भी विकास करेंगे। इस मौके पर मनोज गर्ग, अतुल मित्तल, संजीव गर्ग, नरेश चोपड़ा, ज्ञान अरोड़ा, दिनेश गर्ग, अंजनी सहगल, सुमित मित्तल, टीपी गोयल, मंजीत सिंह व सचिन गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें