पानीपत। सीआईए टू ने पुराने औद्योगिक क्षेत्र में गैस गोदाम के पास से मई 2021 में कार चालक से 25 हजार रुपये व दो मोबाइल लूटने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर अर्जुन नगर से पकड़ा गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
सीआईए टू प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम मंगलवार रात को काबड़ी रोड पर गश्त कर रही थी। टीम को सूचना मिली थी कि लूट की वारदात में फरार चल रहा आरोपी अर्जुन नगर के पास घूम रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उस युवक को हिरासत में लिया। उसकी पहचान कैथल के गांव करोडा निवासी अक्षय के रूप में हुई। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने 15 मई 2021 को अपने साथी सन्नी के साथ मिलकर गैर गोदाम के पास लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने कार चालक से 25 हजार रुपये व दो मोबाइल लूटे थे।