फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई साल की बच्ची की पानी के होद में डूबने से मौत

Tue, 01 Dec 2015 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडल टाउन के आदर्श नगर में पानी के होद में गिरने से ढाई साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची दोपहर के बाद से ही घर से लापता थी।
विज्ञापन


बच्ची के होद में गिरे होने की सूचना पड़ोसियों ने परिजनों को दी। जिसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई।

पुलिस ने नगर निगम के कर्मचारियों की मदद से होद के पानी को टेंकर के जरिए खाली किया। पुलिस ने बच्ची के शव को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

मॉडल टाउन के आदर्श नगर में किराये पर रहने वाली गुड्डी कपड़ो पर प्रैस करने का काम करती है। दोपहर को गुड्डी की ढाई साल की बेटी कोमल घर से खेलते-खेलते लापता हो गई।
विज्ञापन


परिजनों के काफी तलाश करने के बाद भी कोमल का कोई सुराग नहीं लगा। शाम करीबन छह बजे बच्ची को पड़ोस के निर्माणाधीन मकान की पानी के होद में गिरा देखा।

जिसकी सूचना तुरंत बच्ची के परिजनों को दी गई। परिजनों ने इसकी सूचना मॉडल टाउन थाना पुलिस और दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग की गाड़ी घर के अंदर नहीं जा सकी।
विज्ञापन


जिसके बाद पुलिस ने मौके पर नगर निगम के टेंकर को होद का पानी निकालने को बुलाया। पुलिस ने नगर निगम के कर्मचारियों की मदद से बच्ची को बाहर निकाला।

बच्ची की मौत हो चुकी हो चुकी थी। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल स्थित शवगृह में रखवा दिया। बुधवार को बच्ची के शव को पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें