फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेने के आरोपी चपरासी और दलाल को न्यायिक हिरासत में भेजा

Sun, 29 Nov 2015 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
जाति प्रमाण पत्र बनवाने की एवज में तीन हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोपी एसडीएम के चपरासी मोहनलाल निवासी अंसल सिटी और बिचौलिए नवीन निवासी रामनगर तहसील कैंप को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन


विदित है कि शुक्रवार को विजिलेंस पानीपत ने संजय निवासी ईदगाह कॉलोनी की शिकायत पर एसडीएम कार्यालय के चपरासी मोहनलाल और उसके सहयोगी दलाल नवीन को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।

विजिलेंस ने दोनों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया था। संजय का आरोप है कि उक्त आरोपियों ने उससे उसके लड़के का जाति प्रमाण पत्र बनवाने की एवज में पांच हजार रुपये की मांग की थी और बाद में चार हजार रुपये देने तय हुए थे। विजिलेंस ने दोनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें