फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप, हंगामा

विज्ञापन
पानीपत। मृतक अमित की पत्नी अपने 2 साल के बच्चे को गोद में लेकर विलाप करती हुई व साथ में मां व अन्य पर - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। स्काई लार्क के पास संदिग्ध परिस्थितियों में नगर निगम कर्मचारी रमेश के बेटे अमित (24) की मौत हो गई। उसके दोस्त अर्जुन का बयान है कि अमित की मौत सड़क हादसेे में हुई है। उनकी स्कूटी को कैंटर ने पीछे से टक्कर मारी थी, लेकिन परिजनों ने दोस्तों पर साजिश रचकर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, यदि सड़क हादसा हुआ स्कूटी क्यों नहीं टूटी? परिजनों का कहना है कि अमित को लड़ाई-झगड़े के मामले में कोर्ट में गवाही देने से रोका जा रहा था। वो गवाही ना दे इसलिए उसकी साजिश के तहत हत्या की गई है। परिजनों ने आरोपी दोस्तों पर कार्रवाई के लिए सिविल अस्पताल में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

अमित की 2016 में शादी हुई थी। उसके दो बेटे हैं। उसकी पत्नी और मां के साथ सभी परिजन सिविल अस्पताल पहुंचे। इस दौरान अमित की पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल रहा। दोनों बार-बार अमित की हत्या की बात कहकर बेहोश होती रही। परिजनों के हंगामे की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची। नाराज परिजनों ने पुलिस पर भी आरोपियों को बचाने के प्रयास का आरोप लगाया। इस बीच एसएचओ सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। आरोपी दोस्तों के खिलाफ कार्रवाई के लिए परिजनों से दूसरी शिकायत ली और आश्वासन दिया, तब परिजन शांत हुए।
परिजनों को शक- अमित कोर्ट में गवाही न दे, इसलिए हुई हत्या
अमित के भाई साहिल ने बताया कि अमित का गांव पट्टीकल्याण निवासी योगेश के साथ झगड़ा हुआ था। यह मामला पानीपत कोर्ट में चल रहा था। इस विवाद में शुक्रवार को पानीपत कोर्ट में योगेश की तारीख थी। परिजनों ने बताया कि हादसे से पहले अमित के साथ योगेश, अर्जुन, अक्षय के अलावा चार युवक और भी थे। आरोप है कि सभी ने अमित को मारने की योजना बनाई। हादसे को हत्या का रूप दिया जा रहा है। अगर सड़क हादसा हुआ तो एक्टिवा क्यों नहीं टूटी और दूसरे दोस्तों को चोट क्यों नहीं आई।
विज्ञापन

दोस्त अर्जुन ने दी थी हादसे की जानकारी
विकास नगर निवासी अमित कुमार उर्फ काला अपने बीमार पिता रमेश के स्थान पर नगर निगम में सफाइकर्मी के रूप में ड्यूटी कर रहा था। ड्यूटी के बाद वह गुरुवार शाम को 6 बजे घर पहुंचा। करीब सवा 7 बजे किसी का फोन आया। तब वह खाना खा रहा था। फोन सुनने के बाद वह स्कूटी लेकर निकल गया। रात करीब 11 बजे परिजनों को अमित के हादसे की सूचना दी गई। वो लोग सिविल अस्पताल पहुंचे तो बेटा मृत मिला। सिटी थाना पुलिस ने मृतक के दोस्त अर्जुन की शिकायत पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया था।
जांच कर रहे हैं, जो भी दोषी होगा कार्रवाई होगी
परिजनों से दूसरी शिकायत ले ले गई है। इसी के आधार पर मामले की सभी पहलुओं पर जांच की जाएगी। परिजनों को शक है कि युवक की हत्या की गई है। उसके दोस्तों से पूछताछ होगी। जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी। -सुनील कुमार, प्रभारी सिटी पुलिस थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें