फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट्स तो मिले पर सुविधा नहीं पानी तक को तरसे पीड़ित परिवार

विज्ञापन
पानीपत। फ्लैट के अंदर पानी की सुविधा ना होने के कारण सहयोग संस्था द्वारा भीजवाई गई पानी की वाहन ल? - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। जाटल रोड फैक्टरी प्रकरण वाले 15 पीड़ित परिवारों को जिला प्रशासन ने दोनों नहरों के बीच फ्लैट्स तो मुहैया करवा दिए लेकिन दो दिन बाद तक इन परिवारों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया नहीं करवाई जा सकी। यहां तक की इन फ्लैट्स में पीने का पानी तक नहीं है। हालांकि सहयोग परिवार ने यहां पानी का टैंकर भिजवा दिया था लेकिन इसके लिए इन पीड़ित परिवारों को दो मंजिल नीचे उतरकर पानी भरना पड़ता है।
विज्ञापन

दूसरी ओर इन फ्लैट्स के शौचालयों तक में पानी नहीं है। जिस वजह से पीड़ित परिवार के लोगों को शौच के लिए वापस अपने पुराने घरों तक का रुख करने को मजबूर होना पड़ा। इन पीड़ित परिवारों से मिलने कुरूक्षेत्र का अग्रवाल समाज भी पहुंचा। समाज पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को आश्वासन दिया कि वे उनके साथ हर संकट की घड़ी में खड़े हैं। इसके लिए उन्हें चाहे डीसी, एसपी या मुख्यमंत्री से भी क्यों न मिलना पड़े। उनको उनके घरों की क्षति का मुआवजा दिलवाया जाएगा।
फैक्टरी तोड़ने के लिए आज जाटल रोड होगा सील, रूट होंगे डायवर्ट
जाटल रोड की क्षतिग्रस्त फैक्टरी को तोड़ने का काम वीरवार से शुरू होगा। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा गठित कमेटी ने मौके का निरीक्षण किया। ट्रैफिक पुलिस को जाटल रोड को बंद करने के लिए कहा गया है। इसके लिए जाटल रोड पर आठ मरला से नहरों तक के रास्ते को दोनों तरफ से बंद किया जाएगा। जाटल रोड से आने जाने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे जाटल रोड के दुकानदारों में काफी रोष है। दुकानदारों का कहना है कि इस त्योहारी सीजन में ये उनके लिए सबसे बड़ी मुसीबत होगी। उनका काम धंधा चौपट हो जाएगा। बता दें कि यहां के ज्यादातर दुकानदारों में हाथ के कारीगर हैं । जिनमें से ज्यादातर मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कारीगर हैं ।
संभव सुविधा देने का प्रयास
नगर निगम पीड़ित परिवारों को हर संभव सुविधा देने का प्रयास कर रहा है। पानी के दो टैंकर फ्लैट्स के नीचे खड़े किए गए हैं, ताकि लोगों को परेशानी न हो। शौचालयों में पानी की सप्लाई के लिए काम किया जा रहा है।
प्रदीप कल्याण, एक्सईएन, नगर निगम, पानीपत।

पानीपत। सहयोग संस्था द्वारा भेजी गई पानी की वाहन से पानी भर गर लेकर जाते हुए।- फोटो : Panipat

पानीपत। कुरुक्षेत्र से पहुंचे अग्रवाल समाज के लोग फ्लैट में लोगों से बातचीत करते हुए।- फोटो : Panipat

पानीपत। एक फ्लैट के अंदर रसाई में पानी की टूटी तक नहीं लगी हुई है।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें