पानीपत। शास्त्री कॉलोनी में मंगलवार देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण एक दुकान में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दो से घंटे में आग पर काबू पाया। मालिक के अनुसार आग से उसका करीब चार से पांच लाख रुपये का नुकसान हुुआ है।
शास्त्री कॉलोनी निवासी सोनू ने बताया कि उसने हाल में किराए पर रुपये लेकर कपड़े स्टिचिंग का काम शुरू किया था। उसने दुकान में नई मशीने रखी थी। वह मंगलवार को दुकान बंद कर घर गया था। रात को सूचना मिली कि दुकान में आग लगी है। वह मौके पर पहुंचा तो दमकल विभाग की आग बुझाने में जुटी हुई थी। आग लगने से ऑर्डर पर आया माल सब जलकर राख हो गया। मशीनें जल गई, यहां तक दिवाली पर निकलवाई नई स्प्लेेंडर बाइक भी जल गई।