फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी में सोनीपत की कन्नू अव्वल

विज्ञापन
पानीपत। विजेता छात्र कन्नू । - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। आईबी कॉलेज में वाणिज्य विभाग के तत्वावधान में राष्ट्र स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इससे में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत की छात्रा कान्नू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कॉमर्स के विभिन्न विषयों से संबंधित 30 प्रश्न पूछे गए। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़, गुजरात, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश आदि क्षेत्रों के विश्वविद्यालयों तथा महाविद्यालयों के लगभग 700 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने सफल आयोजन के लिए बधाई दी। प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. सुनित शर्मा ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। सह संयोजक प्रो.अजय पाल और सह-संयोजिका प्रो. माधवी ने भी प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और अपने विचार साझा किए। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में प्रो. विनीता रिहानी,प्रो करुणा सचदेवा,प्रो रीना रानी, प्रो सुखजिंदर सिंह और प्रो मुनीश गुप्ता का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
प्रथम स्थान: कन्नू ,बीकॉम द्वितीय वर्ष ,जीवीएम गर्ल्स कॉलेज , सोनीपत
द्वितीय स्थान: चिराग जैन, एमकॉम फाइनल, इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी, मीरपुर
तृतीय स्थान: भूमिका, बीकॉम द्वितीय वर्ष, केवीए डीएवी कॉलेज फॉर वूमेन, करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें