फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चादर फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का माल जलकर राख, चार घंटे में दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू

विज्ञापन
Fire broke out due to short circuit in sheet factory, goods worth lakhs burnt to ashes, firefighters controlled the fire in four hours - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। कुटानी रोड स्थित पहलवान चौक के पास एक चादर, बेडशीट और कवर बनाने वाली फैक्टरी में बुधवार शाम करीब चार बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की कुल 11 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर कड़ी मशक्कत के बाद चार घंटे के अंदर काबू पा लिया गया। आग की वजह से फैक्टरी मालिक का लाखों रुपये का नुकसान होनी की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

पहलवान चौक स्थित बीआर लूमटैक्स में काम करने वाले ओमप्रकाश ने बताया कि फैक्टरी में चादर, बेडशीट और कवर बनाने का काम होता है। बुधवार को फैक्टरी में वह और 25 अन्य मजदूर काम कर रहे थे। इसी बीच शॉर्ट सर्किट की वजह फैक्टरी के गोदाम में धुआं उठना शुरू हुआ। उन्होंने फायर सेफ्टी सिलिंडर से आग बुझाने का प्रयास किया तो देखते ही देखते आग बढ़ती चली गई। उन्होंने 15 मिनट तक आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें बढ़ती ही चली गई। जिसके बाद उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
रिहायशी एरिया में थी फैक्टरी, मौके पर पहुंचे ट्रैफिक डीएसपी
बीआर लूमटैक्स फैक्टरी भी रिहायशी क्षेत्र में थी। दमकल विभाग ने जल्द आग पर काबू पा लिया, नहीं तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी संदीप सिंह भी पहुंचे और फैक्टरी के चारों तरफ 100 मीटर तक नाकाबंदी कर लोगों को फैक्टरी के नजदीक जाने से रोका।
विज्ञापन

दमकल की 11 गाड़ियों ने 30 चक्कर लगाए और आग पर काबू पाया
चार बजे दमकल केंद्र में सूचना प्राप्त हुई थी, कुछ ही मिनटों में सात गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी। गाड़ियां कम पड़ने पर उन्होंने दो गाड़ी करनाल, एक एनएफएल और एक समालखा से मंगवाई। 11 गाड़ियों ने हुडा कार्यालय से पानी भरा और करीब 30 चक्कर लगाए। चार घंटे के आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

- यादवेंद्र शर्मा, जिला दमकल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें