फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में काम करते समय करंट लगने से किसान की मौत

विज्ञापन
पानीपत। अजमेर सिंह। फाइल फोटो। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
मतलौडा। गांव कवी में खेत में काम करते समय 42 वर्षीय किसान की करंट लगने से मौत हो गई है। ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह बिना पोस्टमार्टम कराए ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

किसान आजाद बांगड़ ने बताया कि उसके चाचा का लड़का अजमेर सिंह रविवार को दिन में खेत में गेहूं की फसल को पानी लगाने के लिए गया था। जब वह शाम को खाना खाने भी वापस नहीं आया तो फोन लगाए, लेकिन उसने रिसीव नहीं किया। आसपास पता करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं लगा। रात को करीब 10 बजे परिजनों ने खेत में जाकर देखा तो अजमेर सिंह बिजली की तारों के पास मृत अवस्था में पड़ा था। किसान की मौत की सूचना मिलते ही गांव में सन्नाटा छा गया। ग्रामीण रात को ही अजमेर के शव को घर ले आए और सोमवार सुबह बिना पोस्टमार्टम करवाए मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक किसान अजमेर का एक बेटा और एक बेटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें