फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवीं से आठवीं तक की परीक्षा 15 मार्च से

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पांचवीं कक्षा से आठवीं तक की परीक्षाएं 15 मार्च और नौवीं व 11वीं की परीक्षाएं 17 मार्च से शुरू होंगी। पांचवीं से आठवीं कक्षा तक की परीक्षा राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) लेगी। परिषद ने इसकी डेटशीट जारी कर दी है। परिषद की ओर से प्रश्न-पत्र तैयार कर स्कूलों में भेेजे जाएंगे। परीक्षा 15 मार्च से शुरू होगी और 27 मार्च को समाप्त होगी। परीक्षा के लिए समय सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। परीक्षा की व्यवस्थाओं के संबंध में परिषद की तरफ से सभी जिला प्राइमरी शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण कम होने पर शिक्षा विभाग ने इस वर्ष ऑफलाइन कक्षाएं लेने का निर्णय लिया है। कक्षा का सिलेबस और सेंपल प्रश्नपत्र एससीईआरटी की वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं। उसके अनुसार, शिक्षक और अभिभावक बच्चों की परीक्षा की तैयारी करा सकते है। परीक्षाएं स्कूलों में ही होगी। परीक्षाएं नजदीक देख अध्यापकों ने तैयारी तेज कर दी है। कई स्कूलों में अतिरिक्त कक्षाएं चल रही हैं।
नौवीं और 11वीं की भी डेटशीट जारी
नौवीं और 11वीं की परीक्षा की डेटशीट हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी ने जारी कर दी है। बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से इसे डाउनलोड किया जा सकता है।
नौवीं की परीक्षा 17 मार्च से 31 अप्रैल तक चलेंगी जबकि 11वीं की परीक्षा नौ अप्रैल तक कराई जाएगी। दोनों कक्षाओं के लिए परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी और परीक्षा का समय सुबह 8:30 बजे से 11 बजे होगा। शिक्षक डेटशीट के अनुसार ही परीक्षा की तैयारी करा रहे हैं। कई शिक्षक अतिरिक्त कक्षाएं भी ले रहे हैं। शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि इस बार ऑफलाइन परीक्षा को लेकर विद्यार्थी भी उत्साहित है। परीक्षा भी अच्छे अंक पाने के लिए पूरी मेहनत कर रहे है। बोर्ड की ओर से अधिकारियों और छात्रों को सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह भी दी गई है।
विज्ञापन

परीक्षा शेड्यूल
- कक्षा पांचवीं : 16 मार्च को हिंदी, 21 को गणित, 24 को अंग्रेजी, 26 को ईवीएस
- कक्षा छठी : 15 मार्च को हिंदी, 16 को अंग्रेजी, 21 को गणित, 22 को संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, 24 को साइंस, 25 को सोशल साइंस, 26 को ड्राइंग, होम साइंस, म्यूजिक
- कक्षा सातवीं : 15 मार्च को हिंदी, 16 को अंग्रेजी, 21 को गणित, 22 को संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, 24 को साइंस, 25 को सोशल साइंस, 26 को ड्राइंग, होम साइंस, म्यूजिक
- कक्षा आठवीं : 15 मार्च को अंग्रेजी, 16 को सोशल साइंस, 21 को साइंस, 22 को हिंदी, 24 को गणित, 25 को ड्राइंग, होम साइंस, म्यूजिक, उर्दू, 26 को संस्कृत, पंजाबी और उर्दू
- कक्षा नौवीं : 17 मार्च को आईटी, आईटीईएस, 19 को हिंदी, 22 को अंग्रेजी, 24 को संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, खुदरा, सुरक्षा, ऑटोमोबाइल, आईटी और आईटीईएस, सौंदर्य और कल्याण आदि, 26 को सामाजिक विज्ञान, 29 को गणित और 31 को विज्ञान
- कक्षा 11वीं : 17 मार्च को कंप्यूटर साइंस, 19 को अंग्रेजी, 21 को होम साइंस, 22 को पंजाबी, 24 को भौतिकी, अर्थशास्त्र, 25 को शारीरिक शिक्षा, 26 को हिंदी, 28 को गणित, 29 को जीव विज्ञान, मनोविज्ञान, 30 को राजनीति विज्ञान, 31 को इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, एक अप्रैल को रसायन विज्ञान, लेखा, लोक प्रशासन, को संस्कृत, उर्दू, जैव प्रौद्योगिकी, चार समाजशास्त्र, उद्यमिता, पांच को ललित कला, छह को भूगोल, सात को संगीत हिंदुस्तानी, आठ को खुदरा, ऑटोमोबाइल, आईटी और यूटीईएस, रोगी देखभाल, सौंदर्य और कल्याण, यात्रा और पर्यटन आदि, नौ अप्रैल को सैन्य विज्ञान, नृत्य, कृषि।
एससीईआरटी ने पांचवीं से आठवीं कक्षा तक की वार्षिक परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। प्रश्न पत्र भी परिषद द्वारा ही भेजे जाएंगे। शिक्षकों को डेटशीट के अनुसार ही विद्यार्थियों की तैयारी कराने के निर्देश दिए गए है। परीक्षा 15 मार्च से शुरू होगी और 27 मार्च को समाप्त होगी। - बृजमोहन गोयल, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
नौवीं व 11वीं की परीक्षाएं 17 मार्च से शुरू होकर 9 अप्रैल तक चलेंगी। परीक्षा केंद्र परिसर में अनिवार्य रूप से मास्क लगाना होगा। छात्रों को ट्रांसपेरेंट बोतल में सेनेटाइजर साथ ले जाने की अनुमति है। छात्रों को अपना एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्रों पर ले जाना होगा।
विज्ञापन

-रमेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें