फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्हारी छोरियां बजा रहीं जीत का डंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अपनी मेहनत से महिला खिलाड़ी विजयी पताका लहरा रहीं हैं। देश-विदेश में परिवार का नाम रोशन कर रहीं हैं, उनका कोई सानी नहीं हैं। जीवन में आईं कई मुश्किलों का सामना बेहद कुशलता से किया, उन्हें हरा दिया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इन्हें सलाम हैं।
विज्ञापन

वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीतने वाली पानीपत की अकेली बॉक्सर विंका
वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीतने वाली विंका पानीपत की अकेली बॉक्सर हैं। कक्षा-8 में छत से गिरने पर सिर पर 25 टांके आए थे। घाव तो भर गया लेकिन डॉक्टर ने वजन उठाने और बॉक्सिंग के अभ्यास पर रोक लगा दी। पिता धर्मेंद्र ने भी बॉक्सिंग के लिए इनकार कर दिया लेकिन विंका ने हौसला नहीं हारा। वह विंका बॉक्सिंग करने के लिए अड़ी रहीं। बेटी की लगन को देखते हुए पिता ने खेल की इजाजत दी। इसके बाद से वह लगातार जीत रहीं हैं। वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक लेकर आईं।
पैर नहीं के बावजूद अनु से जीते चार पदक
दोनों पैर नहीं होने और खेल के लिए संसाधन न होने के बावजूद अनु ने कभी हार नहीं मानी। समालखा निवासी ऑटो मैकेनिक की बेटी अनु जन्म से दिव्यांग हैं। बचपन काफी कठिन था, लेकिन अनु में कुछ करने का जज्बा था। कॉलेज में व्हीलचेयर बास्केटबॉल की शुरुआत की। फिर रुझान व्हीलचेयर फेंसिंग (तलवारबाजी) की ओर हुआ। व्हीलचेयर नहीं होने के बावजूद उन्होंने राष्ट्रीय चैंपिनयनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते। उन्हें प्रतियोगिता के लिए साथी से व्हीलचेयर लेनी पड़ी थी। नेशनल फेंसिंग व्हीलचेयर चैंपिनयनशिप में स्वर्ण और कांस्य पदक जीता। इसी के साथ नेशनल फेंसिग व्हीलचेयर चैंपियनशिप में भी एक स्वर्ण और कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन

वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में निशा ने जमाई धाक
रेसलर निशा दहिया के हर मेडल पर पूरा गांव खुशी मनाता है। वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में भी वह धाक जमा चुकी हैं। पिता ने बेटी को कुश्ती की बारीकियां सिखाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। जींद से लेकर उदयपुर के ट्रेनिंग स्कूल में दाखिला दिलाया। निशा ने बताया कि पिता ने हमेशा हमेशा खेलने के लिए प्रोत्साहित किया, जिसकी बदौलत पांच राष्ट्र स्तरीय मेडल जीत चुकी हैं। कई राज्य स्तरीय कई पदक भी उनके नाम हैं। वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में भी तीन बार भाग लिया और कांस्य पदक हासिल किया है।

पानीपत। विंका।- फोटो : Panipat

पानीपत। अनु।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें