फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएमआर शीट पर टेस्ट लेकर परीक्षा की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कोरोना महामारी में लगातार परीक्षा रद्द करने और बीती परीक्षाओं के आंकलन के आधार पर पास की समस्या खत्म करने के लिए सीबीएसई ने नई परीक्षा नीति लागू कर दी है। इसके तहत स्कूलों में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। विद्यार्थियों को मानसिक तौर पर तैयार करने लिए ओएमआर (ऑप्टिकल मार्क रिकगनिशन) शीट पर क्लास टेस्ट लिए जा रहे हैं। नई नीति के तहत बोर्ड परीक्षा साल में दो बार होगी और इस सत्र की पहली परीक्षा नंवबर में होने जा रही है।
विज्ञापन

जिले में कुल 65 मान्यता प्राप्त सीबीएसई स्कूल हैं। सीबीएसई कंट्रोलर के अनुसार 90 मिनट की पहली टर्म परीक्षा बहु विकल्पीय है, जिसके उत्तर ओएमआर शीट पर लिए जाने हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को अभ्यास कराया जा रहा है। इसके साथ ऑनलाइन परीक्षा का विकल्प नहीं होगा, ऑफलाइन परीक्षा ही होगी। दूसरे टर्म की परीक्षा मार्च-अप्रैल में होने की उम्मीद है, हालांकि अभी तिथि नहीं है। दोनों टर्म के अंकों को मिलाकर अंतिम परिणाम निकाले जाएंगे।
सभी स्कूलों को ओएमआर शीट पर क्लास टेस्ट लेने का निर्देश
सीबीएसई की नई परीक्षा नीति के अनुसार, परीक्षा कराने के लिए सभी स्कूलों को निर्देश जारी किए गए हैं कि विद्यार्थी के क्लास टेस्ट ओएमआर शीट पर लें। इससे विद्यार्थी मानसिक तौर पर परीक्षा के बदले प्रारूप के लिए तैयार होंगे। उन्हें पहले से पता होगा कि उत्तर देने का तरीका क्या है। अब सभी स्कूल अपने स्तर पर ओएमआर शीट पर क्लास टेस्ट आयोजित कर रहे हैं।
विज्ञापन

90 प्रतिशत तक हो चुका है सिलेबस
नवंबर की परीक्षा को लेकर जिले के सभी स्कूल सिलेबस पूरा कराने में लगे हैं। सीबीएसई कंट्रोलर ने सभी स्कूल की रिपोर्ट के अनुसार बताया कि जिले के सभी 65 सीबीएसई स्कूलों में 90 प्रतिशत तक सिलेबस हो चुका है। सीबीएसई द्वारा सिलेबस में बदलाव के कारण ही अभी तक 10 प्रतिशत सिलेबस नहीं हो पाया था जो अगले सप्ताह तक हो जाएगा।
पहले टर्म की तैयारी में जुटे हैं सभी स्कूल
पहले टर्म की तैैयारी में सभी स्कूल जुटे हुए हैं। जिसमें जिले के सभी 65 स्कूल की कमेटी को ओएमआर शीट पर रीविजन टेस्ट लेने के लिए बोल दिया गया है। सभी स्कूलों में लगभग 90 प्रतिशत तक सिलेबस पूरा हो चुका है। सैंपल पेपर्स के जरिए परीक्षा की अच्छी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

- विनीता तोमर, सीबीएसई कोऑर्डिनेटर,पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें