फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरियां 300, पंजीकरण है महज 10 फीसदी का

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम अपनी गोबर प्रबंधन नीति के तहत अब शहर में चल रही अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई करने का प्लान बना चुका है। इसके तहत सोमवार से बिना पंजीकरण वाली अवैध डेयरियों को नोटिस भेजे जाएंगे। इसमें अवैध डेयरी संचालकों को तीन दिन का समय दिया जाएगा। अगर तीन दिन तक पंजीकरण न करवाया गया तो डेयरी पर दस हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं, आदेशों की अवमानना होने पर निगम डेयरियों को सील कर उनके पशुओं को गोशाला में भी भेजा जा सकता है।
विज्ञापन

बता दें कि निगम ने जुलाई अंत में शहर के अवैध डेयरी संचालकों को निगम में अपनी डेयरियों के पंजीकरण करने की अपील की थी। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर व ई-मेल तक जारी करते हुए एक माह का समय दिया गया था। बावजूद इसके अब तक एक माह में करीब 30 डेयरी संचालकों ने ही निगम में अपना पंजीकरण करवाया है। जबकि निगम के अनुमानित आंकड़े के हिसाब से शहर में करीब 300 डेयरियां चल रही हैं। अब सोमवार से बाकी डेयरियों को नोटिस देने का काम शुरू किया जाएगा।
ये बनाया था निगम ने नियम
नगर निगम ने गोबर प्रबंधन नीति के तहत शहर के डेयरी संचालकों को पंजीकरण करवाने के लिए निगम की वेबसाइट पर फॉर्म उपलब्ध करवाए गए थे। वहीं, शहरवासियों से इस पर सुझाव, शिकायत व सूचना के लिए निगम ने हेल्पलाइन नंबर 90344-20507 भी जारी किया था। इसके अलावा निगम के ई-मेल सेनिटेशन एमसीपी डॉट जीमेल डॉट कॉम पर भी संपर्क कर रजिस्ट्रेशन करवाने का आग्रह किया गया था।
विज्ञापन

इसलिए बनाई थी गोबर प्रबंधन नीति
नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर में चल रही अवैध डेयरियों से निकलने वाले गोबर को डेयरी संचालक नालियों व सीवर में बहा देते हैं। इससे नालियां व सीवर चोक हो जातेे हैं। गोबर से मीथेन गैस निकलती है, जोकि सफाई कर्मचारियों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। कई बार सीवर साफ करने वाले इस गैस की चपेट में आ जाते हैं। इसलिए इन डेयरियों से निकलने वाले गोबर को वैज्ञानिक तकनीक से उपयोग में लाया जा सकता है। इस काम से शहर में साफ सफाई भी रहेगी और निकासी व्यवस्था जाम भी नहीं होगी। इसके लिए निगम क्षेत्र में डेयरियां चलाने वालों से पंजीकरण करवाने की अपील की गई थी।
अब इन पर होगी कार्रवाई-
- निर्धारित 30 दिन में पंजीकरण न करवाने पर नोटिस के तीन दिन बाद तक भी रजिस्ट्रेशन न करवाने वाले डेयरी चलाने वाले नपेंगे
- गोबर को खुले में, सड़क किनारे, सीवर व नालियों में डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी
- डेयरी परिसर या संपत्तियों पर बकाया नगर निगम के भुगतान न करने वालों पर भी कार्रवाई होगी।
कल से भेजेंगे नोटिस
शहर में करीब 300 डेयरियां अवैध तरीके से चल रही हैं। सोमवार से अवैध डेयरी संचालकों को नोटिस दिए जाएंगे। उन्हें तीन दिन का समय पंजीकरण के लिए दिया जाएगा। अगर रजिस्ट्रेशन नहीं होता तो डेयरी संचालकों को दस हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई भी की जाएगी। -गुरमीत सिंह, एसआई, सफाई शाखा, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें