पानीपत। स्लाइस कस्टमर केयर का कर्मी बनकर ठग ने एक युवक के खाते से तीन लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ साइबर सेल और सेक्टर 29 थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में एनएफएल निवासी डॉ.राजेंद्र सिंह ने बताया कि उसके पास स्लाइस का क्रेडिट कार्ड है। 23 फरवरी को उसके पास शाम करीब छह बजे एक नंबर से कॉल आया। फोनकर्ता ने कहा कि वह स्लाइस कस्टमर केयर से बात कर रहा है। उन्हें कोई दिक्कत है तो बता सकते हैं। उन्होंने सामने वाले को कुछ दिक्कतें बताई तो फोनकर्ता ने उनके फोन में एनी डेक्स एप को डाउनलोड करने को कहा। वह फोनकर्ता के निर्देशों को फॉलो करते रहे।
24 फरवरी की सुबह उसके पास स्लाइ कस्टमर केयर से कॉल आया और एमेजॉन कूपन के माध्यम से खाते से तीन लाख रुपये निकालने की सूचना दी। पीड़ित ने बताया कि ठग ने उनके खाते से रुपये निकाले है।