फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द खुल सकते हैं एलिवेटेड हाईवे के दोनों ओर कट

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर को जाम से निजात दिलाने और एलिवेटेड हाईवे का फायदा लोगों तक पहुंचाने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। जल्द ही एलिवेटेड हाईवे के ऊपर से दो कटों को खोलने की मंजूरी मिलेगी, जिससे शहर के अंदर आने वाला यातायात भी एलिवेटेड हाईवे का इस्तेमाल कर सकेगा। इससे शहर के अंदर जाम का दबाव कम होगा। बुधवार को लघु सचिवालय के प्रथम तल के सभागार में रोड सेफ्टी की बैठक हुई। उपायुक्त सुशील सारवान ने एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विरेंद्र चौहान के सामने शहर के लोगों की समस्या को उनके आगे रखा।
विज्ञापन

एएसपी पूजा वशिष्ठ, एसडीएम धीरज चहल, ईओ एचएसवीपी अनुपमा मलिक, डीएसपी संदीप कुमार और डीटीओ सुशील कुमार को बैठक के बीच में ही इन साइट का मुआयना करने के लिए भेजा और मुआयना करने के बाद दोबारा बैठक की। सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। जिसमें सामने आया कि एलिवेटेड हाईवे की शुरुआत और समाप्ति पर कट खोले जा सकते हैं। उपायुुक्त सुशील सारवान ने बताया कि वर्तमान में मलिक पेट्रोल पंप के पास ट्रांसपोर्ट नगर और खादी आश्रम के पास कट खोले जाने पर संभावना बन रही है। इसके साथ-साथ सेक्टर-6 के पास भी कट खोले जाने का प्रावधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें