टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
चोरों ने शनिवार को दिनदहाड़े सिविल अस्पताल स्थित सरकारी क्वार्टरों में रहने वाली स्टाफ नर्स के क्वार्टर से 18 तोले के जेवर सहित नौ लाख के गहने चोरी कर लिए। स्टाफ नर्स वारदात के समय अपने पति के साथ बच्चों के स्कूल में फीस जमा कराने गए थे। थाना शहर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एफएसएल टीम ने भी मौके से सैंपल लिए हैं।
सिविल अस्पताल स्थित ईएसआई के स्टाफ क्वार्टर में स्टाफ नर्स दीपा रहती हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी कनिष्का एसडी विद्या मंदिर जूनियर विंग की दूसरी कक्षा में पढ़ती है। वह अपने पति भूषण कुमार के साथ शनिवार दोपहर को स्कूल में फीस जमा कराने गए थे। उनकी लड़की कनिष्का और लड़का जनक क्वार्टर के बाहर खेल रहे थे। उन्होंने जाते समय क्वार्टर की कूंडी लगा दी थी। वापस आकर देखा तो कुंडी खुली हुई मिली। अंदर जाकर देखा तो क्वार्टर में सारा सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। थाना इसराना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। स्टाफ नर्स दीपा ने बताया कि चोर उसके क्वार्टर से 18 तोले सोने और करीब तीन तोले चांदी के गहने ले गए हैं। मौके पर पहुंच एफएसएल टीम ने क्वार्टर से नमूने उठाए। थाना शहर पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को ईएसआई के क्वार्टर स्थित एक स्टाफ नर्स के क्वार्टर में चोरी की सूचना मिली है। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को काबू कर लेगी।
प्रेम सिंह, प्रभारी, बस अड्डा चौकी, पानीपत।