थाना शहर व जिला के गांव ताजपुर में दो विवाहिताओं का अपहरण कर लिया। पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं एक महिला ने एक व्यक्ति पर छेड़छाड़ करने व जान से मारने की धमकी के आरोप लगाए हैं।
संजीव निवासी गांव ताजपुर ने थाना बापौली पुलिस को शिकायत दी है। उसने आरोप लगाया कि निशान व उसके पिता सत्यवान ने उनकी पत्नी किरण का अपहरण कर लिया है। संजीव ने आशंका जताई कि निशांत ने उनकी पत्नी के साथ विवाह करने के लिए उसका अपहरण किया है। थाना बापौली पुलिस ने किरण के अपहरण के आरोप में पिता व पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
दूसरी शिकायत अंकुर निवासी मोती हवेली, पानीपत ने थाना शहर पुलिस को दी शिकायत दी है। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी रेखा का अपहरण कर लिया। में आरोप लगाया कि अज्ञात लोगों ने उनकी पत्नी रेखा का अपहरण कर लिया है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं महिला थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके साथ छेड़छाड़ करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। महिला ने दीनानाथ कॉलोनी निवासी सचिन के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।