फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान ट्रक से 16 बैल बरामद

Wed, 11 Jan 2017 12:11 AM IST
amar ujala beuro panipat
विज्ञापन
c - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सनौली थाना पुलिस ने यमुना नाका पर चेकिंग के दौरान पशुओं से भरे एक ट्रक को पकड़कर 16 बैल मुक्त करवाए हैं। बैलों को ट्रक में ठूंसकर तस्करी के लिए यूपी ले जाया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सनौली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र कुमार ने बताया मंगलवार दोपहर गुप्त सूचना मिली कि हरियाणा नंबर के एक ट्रक में गोवंश को लोड कर यूपी में तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है। पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक ट्रक सनौली की तरफ से आया, पुलिस ने ट्रक को रुकवाकर तिरपाल हटवाया। जिसमें 16 बैल बरामद किए गये। सभी बैलों को चतुर्भुज गौशाला भिजवा दिया।


गौ तस्करी करने के आरोप में ट्रक सवार दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रक कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान अमजद निवासी बनत जिला शामली यूपी व शेरखान निवासी पापड़ी जिला सहारनपुर यूपी के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कैराना यूपी निवासी नौशाद ने इन बैलों को हिसार से आगे नुकड़ा वाली गांव से मंगलौर यूपी के लिए ट्रक में लोड करवाया था। मंगलोर पहुंचने पर ट्रक का 60 हजार रुपये किराया मिलना था। सनौली थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें