फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़ती को फोन पर धमकी: 'काला जठेडिया बोल रहा हूं, कल रात 10 लाख का इंतजाम कर ले, नहीं तो तुझे नजारे दिखाएंगे...'

Thu, 13 Jan 2022 02:53 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

धमकी के बाद परिवार दशहत में है। उनके लिए सुरक्षाकर्मी तैनात किया गया है। उनके पास पहले अंतरराष्ट्रीय नंबर से कॉल आई थी, फिर दो अलग-अलग नंबर से फोन आया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत में एक आढ़ती को किसी ने काला जठेडिया के नाम पर धमकी दी है। पुलिस को दी शिकायत में आढ़ती ने बताया कि आरोपी ने वाट्सएप कॉल में कहा कि ‘‘काला जठेडिया बोल रहा हूं, कल रात 10 लाख का इंतजाम कर ले, नहीं तो तुझे नजारे दिखाएंगे।’’ आढ़ती ने बताया कि रकम न देने पर उसे अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई है।

विज्ञापन

 

चांदनीबाग थाना पुलिस मामले की जांच शुरू करने के साथ आढ़ती के मकान के बाहर सुरक्षा कर्मी तैनात किया है। पुलिस के मुताबिक जिस आरोपी का नाम लिया गया है वह संदीप उर्फ काला जठेडिया है। वह जेल में बंद है। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

गोशाला मंडी निवासी देवेंद्र कुमार उर्फ लीला ने बताया कि उसकी नई अनाज मंडी में आढ़त है। बेटे का गोशाला मंडी में कंबल का कारोबार करते है। उनके पास अंतरराष्ट्रीय नंबर से मंगलवार रात 8:49 बजे कॉल आई। उसने कहा- ‘‘काला जठेडिया बोल रहा हूं, लीला बात कर रहा है।’’ उसने जैसे ही ‘‘हां’’ कहा तो फोन करने वाले ने कहा- ‘‘तेरे से 10 लाख रुपये चाहिए। बुधवार रात तक रुपयों का इंतजाम कर ले, नहीं तो तेरे परिवार को नजारे दिखा देंगे और तू अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना।’’ दो बार अलग-अलग नंबरों से और कॉल आई। धमकी मिलने के बाद से पूरा परिवार दहशत में है। 

बदमाश को पिता का नाम भी पता था

आढ़ती देवेंद्र कुमार ने बताया कि बदमाश को उसके घर का नाम लीला पता होने के साथ ही उनके पिता का नाम भी पता था। दोबारा कॉल आने पर रॉन्ग नंबर समझने पर बदमाश ने कॉल पर कहा- ‘‘लीला बोलता होगा ना, तेरे बाबू का नाम किशोरी लाल है।’’ इसके बाद उसने कॉल काट दी। 

एसपी को कॉल कर दी सूचना, हरकत में आई पुलिस

आढ़ती ने बताया कि उसने एसपी शशांक कुमार सावन को कॉल कर मामले की सूचना दी और सुरक्षा की अपील की। उनके आदेश पर किशनपुरा चौकी पुलिस से तीन पुलिसकर्मी सुरक्षा में पहुंच गए। 

नहीं कर पाए कॉल की रिकॉर्डिंग

पीड़ित ने बताया कि वह बदमाश की कॉल की रिकार्डिंग नहीं कर सके। उनके दोनों ही फोन में कॉल रिकार्डिंग नहीं होती है। 

अगस्त 2020 में भी मांगी थी रंगदारी

इससे पहले भी गैंगस्टर काला जठेडिया के नाम से गांव गढ़सरनाई के कामगार विकास से 10 लाख की रंगदारी मांगी जा चुकी है। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस में केस दर्ज है।  पुलिस ने इस मामले में 30 से ज्यादा बदमाशों से पूछताछ की, लेकिन नतीजा सिरे नहीं चढ़ सका।

युवक की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, कॉल करने वाले नंबर को जांच के लिए आईटी सेल में भेज दिया है, धमकी देने वाले आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - इंस्पेक्टर महिपाल सिंह, चांदनीबाग थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें