फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: टेंट हाउस के बर्तन लौटाने को लेकर हुई तकरार मारपीट में बदली, घायल युवक की मौत, हत्या का केस दर्ज

Thu, 13 Jan 2022 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)

सार

परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने शव लेने से इनकार कर दिया है। टेंट हाउस के बर्तन नहीं लौटाने को लेकर हलवाई को घर से बुलाकर पीटने का आरोप है। जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
CRIME, क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल में टेंट हाउस लगाने वाले दो कर्मियों पर जाटो गेट निवासी हलवाई युवक की पीटकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया, लेकिन परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने शवगृह के बाहर धरना शुरू कर दिया। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि 25 वर्षीय प्रदीप ने हलवाई के काम के लिए बर्तन लिए थे। बर्तन लौटाने को लेकर हुई तकरार मारपीट में बदल गई। मारपीट में लगी चोटों के कारण इलाज के दौरान प्रदीप की मौत हो गई। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। अब परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है। 

मृतक के चाचा राजेश के अनुसार प्रदीप हलवाई का काम करता था। हलवाई के काम के लिए वह सैनी टेंट हाउस से बर्तन लेता रहता था। 15 दिन पहले लिए कुछ बर्तन वह वापस नहीं दे सका। इसको लेकर उनके बीच तकरार चल रही थी। आरोपियों ने उस पर बर्तन बेचने व चोरी का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन


सात जनवरी को टेंट वाले दीपू और राजिंद्र हलवाई प्रदीप को घर से बुलाकर गोदाम में ले गए। वहां पर उसके साथ मारपीट कर दी जिससे उसके सिर में चोट आई थी। परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में लाए थे। जहां उसकी मंगलवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद शवगृह के बाहर परिजनों ने हंगामा भी किया। डीएसपी अभिलक्ष जोशी मौके पर पहुंचे। 

घर से बुलाकर ले गए, फिर स्कूटर छोड़ने भी घर आए

मृतक प्रदीप की मां मीना ने बताया कि सात जनवरी को घर से दो लोग आकर उसे ले गए थे। प्रदीप उनके साथ अपने स्कूटर पर गया था। शाम छह बजे आरोपी उसका स्कूटर घर छोड़ गए। जब उनसे बेटे के बारे में पूछा तो कहा कि उसका पता नहीं है। रात को प्रदीप घर आया तो डरा हुआ था। सुबह तबियत बिगड़ी तो उसे मेडिकल कॉलेज में लेकर गए। उपचार के दौरान बताया कि उसको बहुत ज्यादा पीटा गया है। आंखों में खून निकला था। 

साढ़े चार साल पहले हुई थी शादी

प्रदीप अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दोनों बहनें शादीशुदा हैं। परिजनों के अनुसार करीब साढ़े चार साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। तीन साल का बेटा और एक साल की बेटी है। बेटे की अचानक मौत से परिवार में मातम पसरा है। उसके हलवाई के काम से परिवार का गुजारा चल रहा था। 

मामले में परिजनों की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। परिवार ने दो लोगों के नाम दिए हैं। बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है। मामले की जांच की जाएगी। -अभिलक्ष जोशी, डीएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें