ट्रैक्टर-ट्रॉली ने फैक्ट्री वर्कर को कुचला, मौत
पानीपत। जीटी रोड बाबरपुर मंडी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर बाइक सवार फैक्ट्री वर्कर की मौत मौत हो गई। थाना सदर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक पर केस दर्ज किया है।
देसराज कॉलोनी का अक्षय शर्मा (23) मूलरूप से नवाबाद मुज्जफरनगर यूपी का रहने वाला था। वह जीटी रोड स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। परिजनों ने बताया कि अक्षय शर्मा वीरवार देर शाम को गांजबड़ की तरफ से पानीपत आ रहा था। बाबरपुर मंडी के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना सदर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।