फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झपटमार व ठग महिला गिरोह की सरगना सहित दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झपटमार और ठग महिला गिरोह की सरगना सहित दो गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
महिलाओं के साथ झपटमारी और ठगी की वारदातों को अंजाम देने के एक गिरोह का भंडाफोड़ सिटी थाना पुलिस ने किया है। गिरोह की दो सदस्यों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है जबकि इनकी निशानदेही पर गिरोह सरगना सहित दो को पुलिस पकड़ने में कामयाब हो गई है। पुलिस गिरोह के पास से एक सोने की चेन और करीब पांच हजार की नकदी बरामद की है। गिरोह की सरगना सहित एक अन्य आरोपी महिला को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर आगामी पूछताछ के लिए चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। फिलहाल आरोपी महिलाओं से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बीते कुछ समय में महिलाओं के साथ ठगी या झपटमारी के आधा दर्जन मामले सामने आने चुके हैं। इन मामलों की पीड़ित महिलाओं ने मामले की शिकायत पुलिस थाने में भी दर्ज करा रखी है। इन शिकायतों पर संज्ञान लेकर सिटी थाना पुलिस ने एक चार सदस्यीय गिरोह को पकड़ा है। गिरोह में शामिल दो महिलाओं की पहचान झज्जर जिले के गांव सुंदरहेटी निवासी रेखा और सपना और रेवाड़ी के नंदरामपुर बास निवासी महारानी और पूजा के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि महारानी इस गिरोह की सरगना है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने रेखा व सपना को करीब चार दिन पहले रिमांड पर लेकर पांच हजार की नकदी बरामद की थी। इस दौरान इन दोनों ने गिरोह की सरगना सहित एक अन्य का नाम भी पुलिस के सामने उजागर किया था। इसके बाद सिटी थाना पुलिस ने दबिश देकर महारानी और पूजा को भी काबू कर लिया। इनके पास से पुलिस ने एक सोने की चेन बरामद की है। पुलिस ने इन्हें चार दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो इनकी निशानदेही पर एक हजार रुपये की नकदी और बरामद हुई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरोह से पुलिस अब तक एक सोने की चेन और 6 हजार की नकदी बरामद कर चुकी है। फिलहाल इनसे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें