सड़क हादसे में मशीन ऑपरेटर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। गांव गांजबड़ के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से एक श्रमिक की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देख मेडिकल कॉलेज खानपुर रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची थाना सदर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।
गांव गांजबड़ निवासी गोविंद (19) गांव के पास ही स्थित एक धागा फैक्ट्री में बतौर मशीन ऑपरेटर काम करता था। गोविंद के चाचा ओमप्रकाश ने बताया कि गोविंद रविवार दोपहर एक बजे फैक्ट्री से खाना खाने के लिए गांव के ही अड्डे के पास स्थित उसके कमरे की तरफ जा रहा था। जब जब गांजबड़ के अड्डे के पास पहुंचा तभी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर लगते ही गोविंद सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बाइक सवार गांव गरनावटी रोहतक निवासी राजकुमार भी गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों व साथी श्रमिकों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत देख मेडिकल कॉलेज खानपुर रेफर कर दिया। गोविंद ने रास्ते में दम तोड़ दिया। सड़क हादसे में गोविंद की मौत की सूचना मिलने पर पहुंची थाना सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया।
जांच अधिकारी एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार का खानपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। परिजनों के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।