मकान से 20 हजार रुपये, सिलेंडर व इनवर्टर चोरी
पानीपत/इसराना। थाना इसराना के अंतर्गत आने वाले गांव पलड़ी में एक मकान से चोर हजारों रुपये नकदी, गैस सिलेंडर व इंवर्टर चोरी कर ले गए। मकान मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार गांव पलड़ी निवासी सुरजीत ने थाना इसराना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार की रात वह परिवार के साथ अपने घर में सो रहा था। रविवार सुबह उठा तो घर में सामान बिखरा पड़ा था। रात को चोर घर में दाखिल हुए और इंडेन कंपनी के दो गैस सिलेंडर, दो इनवर्टर बैट्री और बीस हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। घर में हुई चोरी की शिकायत थाना इसराना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
थाना इसराना पुलिस का कहना है कि व्यक्ति की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।