फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-सीजेएम ने 15 साल के एक लड़के का किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हैंडलूम उद्यमी कोठी में करा रहा था बाल मजदूरी, सीजेएम ने पकड़ा
विज्ञापन

- सीजेएम मोहित अग्रवाल ने हुडा सेक्टर-छह में स्थित एक कोठी में मारा छापा

- लड़के को दिल्ली की एक एजेंसी से किया था हायर
- पुलिस को मौके पर बुलाकर कार्रवाई कराई

फोटो-15 व 16

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मोहित अग्रवाल ने सेक्टर-छह स्थित हैंडलूम के एक व्यापारी की कोठी से 15 साल के एक बच्चे को बाल मजदूरी करते बरामद किया है।
आरोप है कि उद्यमी उसको पूरा वेतन नहीं देता था और उसको पिछले दो साल से घर भी नहीं जाने देता था। सीजेएम ने पुलिस के माध्यम बच्चे को बाल अनाथालय भेज दिया है और परिवार के लोगों को इसकी सूचना दे दी है। वहीं सामने आया कि उद्यमी दिल्ली की एक प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम लाया गया था। उद्यमी उसको पूरा पैसा देता था। पुलिस ने प्लेसमेंट एजेंसी संचालक को रिकॉर्ड समेत तलब लिया है। वहीं बच्चे ने बताया कि रांची से व्यक्ति उनको दिल्ली में काम दिलवाने के बहाने लेकर आया था। सेक्टर-छह चौकी पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीजेएम मोहित अग्रवाल को सोमवार सुबह जानकारी मिली कि 15 साल के एक बच्चे से कोठी में बाल मजदूरी करवाई जा रही है और उसको अपने घर भी नहीं जाने दिया रहा। सीजेएम मोहित अग्रवाल ने जिला बाल अधिकारी निधि गुप्ता व सीडब्ल्यूसी सदस्य किरण मलिक की टीम बनाकर सेक्टर-छह स्थित एक कोठी में दबिश दी। जहां से एक बच्चे को बरामद किया। बच्चे ने अपना नाम भुवनेश्वर निवासी हेटमाड़ी राची झारखंड बताया। सेक्टर-छह चौकी पुलिस इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में आगामी कार्रवाई शुरू की।

उद्यमी और उसकी पत्नी ने दी सफाई
उद्यमी राजीव सिंगला इसकी सूचना मिलते ही सीजेएम के सामने हाजिर हुए। उसने साथ उसके नजदीकी भी थे। राजीव सिंगला ने बताया कि वह बच्चे को दिल्ली स्थित एक प्लेसमेंट एजेंसी से डाक्यूमेंटों के आधार पर लेकर आया था। सीजेएम ने उद्यमी द्वारा दिखाए डॉक्यूमेंट की जांच की तो उसमें उम्र का कॉलम खाली मिला।

बच्चा बोला - 13 साल की उम्र में आया था, अब 15 साल का हो गया
भुवनेश्वर ने बताया कि उसको झुलेलाल रांची से दिल्ली लेकर आया था। यहां पर हीरालाल ने उसको पानीपत के उद्यमी राजीव सिंगला को दे दिया। भुवनेश्वर ने बताया कि वह 13 साल की उम्र में पानीपत आया था और अब 15 साल उम्र हो गई है। वह सुबह पांच बजे उठता था और रात को 11 बजे सोता था। उससे घर का झाडू पौंछे से लेकर कपड़े धोने व गाड़ी साफ करने समेत सारा काम कराया जाता है।

घर नहीं जाने नहीं दे रहे थे
भुवनेश्वर ने बताया कि वह दो साल से कोठी में काम कर रहा था। उसको हर माह मात्र 22 सौ रुपये दिए जाते थे। जबकि प्लेसमेंट एजेंसी संचालक हीरालाल समय-समय पर आकर कोठी से पैसा ले जाता था। वह पिछले तीन-चार माह से गांव जाने की कह रहा था। मकान मालिक को कई बार इस बाबत कहा गया, लेकिन उसको बातों में उलझा लेते थे। उसने एक बार मार्च माह में अपने घर जाने का प्रयास किया, लेकिन वह घर से नहीं निकल सका।

जांच करने पर गिरोह आ सकता है सामने
भुवनेश्वर ने बताया कि रांची से बड़ी संख्या में बच्चों व बच्चियों को दिल्ली लाया जाता है। यहां से प्लेसमेंट एजेंसी संचालक आगे दे देते हैं। झूलेलाल उसके अलावा दो अन्य बच्चों को रांची से लेकर आया था। उसने हीरालाल के पास बाकी दो को छोड़ दिया था। एक बच्चा और पानीपत के मॉडल टाउन में लाया गया है। सीजेएम व पुलिस इस मामले में जांच पूरी करते हैं तो पूरा गिरोह पकड़ा जा सकता है और बच्चों को बरामद किया जा सकता है।

दुकानदार पर बाल श्रम कराने का केस दर्ज
सीडब्ल्यूसी सदस्य किरण मलिक व हरिदास शास्त्री ने थाना शहर पुलिस में इंसार बाजार स्थित एक सूट डिजाइनर दुकानदार पर मुकदमा दर्ज कराया है। सीडब्ल्यूसी सदस्य किरण मलिक ने बताया कि उनको सूचना मिली कि इंसार चौक स्थित सपना सूट डिजाइनर की दुकान पर बाल श्रम करवाया जा रहा है। वे वहां पर पहुंचे तो 12 साल के बच्चे से काम करवाया जा रहा था। बच्चे ने अपना नाम बंदु निवासी बरेली यूपी बताया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दुकान मालिक मुकेश पर 79 जेजे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


वर्जन
मुझे सोमवार फोन से सूचना मिली था कि सेक्टर-छह राजीव सिंगला की कोठी पर एक बच्चे से बाल श्रम कराया जा रहा है। मैंने टीम बनाकर कोठी पर दबिश दी। यहां से 15 साल की भुवनेश्वर को बरामद किया है। आरोपी राजीव सिंगला ने दिल्ली की एक प्लेसमेंट एजेंसी से बच्चा लाने की बात कही है। डाक्यूमेंट में भी बच्चे की उम्र साफ नहीं दिखाई गई है। दिल्ली की एजेंसी संचालक हीरालाल को बुलाया गया है। उससे पूछताछ के बाद बाकी बच्चों को भी बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
- मोहित अग्रवाल, सीजेएम एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें