फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल ट्रैक पर मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली के दर्शन नगर चौकी क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव रेल ट्रैक पर मिला। सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे सियालदह एक्सप्रेस जाने के बाद दर्शन नगर के सूर्यकुंड के पास रेल ट्रैक पर एक युवक की क्षत विक्षत लाश मिली।
विज्ञापन


युवक की पहचान अयोध्या कोतवाली के कूढ़ा केशवपुर गांव के रहने वाले 40 वर्षीय नीलू के रूप में हुई। उसकी पहचान पत्नी गुड़िया ने की।

घटना की सूचना पर अयोध्या जीआरपी व आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अयोध्या जीआरपी प्रभारी प्रवेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई लगती है। मामले की जांच की जा रही, जल्द ही मौत के कारणों का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें