फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी से रेप करने के आरोपी ने दोस्तों के साथ मिलकर छात्रा व उसके माता-पिता पर किया हमला, कहा: कोर्ट से केस नहीं उठ

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या- 19
विज्ञापन


रेप पीड़िता के घर में घुसकर आरोपी ने दोस्तों संग किया हमला, कहा- केस उठाओ नहीं तो परिवार को मार देंगे
- 2016 में कचरौली क्षेत्र में एक युवक ने घर में घुसकर किया था किशोरी के साथ रेप, जमानत पर है आरोपी अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। जिले के कचरौली क्षेत्र में जुलाई 2016 में किशोरी के घर में घुसकर दुष्कर्म करने के आरोपी ने सोमवार को कोर्ट से आने के बाद अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ मिलकर पीड़िता के घर घुसकर हमला कर दिया। उन्हाेंने परिवार वालों को गालियां दीं। विरोध करने पर लाठी-डंडों और सरिये से वार किया। इसमें परिवार के सात लोग घायल हो गए। आरोपियों ने धमकी दी कि केस उठा लो वरना परिवार को मार देंगे। सूचना मिलने के तीन घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उसके बाद घायलों को सामान्य अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद पीड़ित पक्ष सदर थाना पुलिस के पास गए। वहां देर रात बाद उनकी शिकायत दर्ज न होने से आक्रोशित परिजनों ने मंगलवार को एसपी से गुहार लगाई। एसपी की फटकार के बाद सदर थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया। आरोपी फिलहाल कोर्ट से जमानत लेकर जेल से बाहर है। 20 अगस्त को इसी मामले में अदालत में आरोपी व पीड़ित पक्ष की पेशी हुई थी। कोर्ट ने मामले में अगली तारीख 23 अगस्त दी है।
विज्ञापन


लिखित में शिकायत देते ही किया केस दर्ज
पीड़ित के फोन आते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। इसके बाद उन्होंने सोमवार रात को लिखित में शिकायत नहीं दी थी। मंगलवार सुबह शिकायत मिलते ही उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। मामले में जांच शुुरू कर दी है।
विज्ञापन

- वीरेंद्र, सदर थाना प्रभारी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें