फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़टी बस सेयटकराया ऑटो, दुर्घटना में 6 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खड़ी बस से टकराया ऑटो, दुर्घटना में 6 घायल
विज्ञापन

शाहाबाद। शाहाबाद से सवारियां लेकर छतबीड़ जा रहा एक ऑटो खड़ी बस में जा घुसा। जिसमें ड्राइवर सहित कई सवारियां घायल हो गई। पुलिस को दी शिकायत में शाहाबाद वासी संदीप ने बताया कि वह ऑटो में शाहाबाद से सवारियां लेकर छतबीड़ के लिए चला था। नौ गजा पीर से थोड़ा आगे एक बस जीटी पर खड़ी थी। बस चालक ने न तो कोई इंडीकेटर चलाया हुआ था और न ही कोई सांकेतिक चिह्न थे। जब वह ऑटो को लेकर बस क्रॉस कर था तो पीछे से कार आ गई, जिसको बचाने के चक्कर में थ्री व्हीलर बस के पीछे टकरा गया, जिससे उसे और सवारियों को काफी चोटें आईं। राहगीरों की मदद से उसके समेत छह सवारियों को इलाज के लिए आदेश अस्पताल मोहड़ी दाखिल कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया। सड़क दुर्घटना में शाहाबाद वासी लखविंद्र कौर, संदीप, बलजिंद्र कौर, हरप्रीत कौर, जगजीत कौर तथा अनमोल वासी पदमपुर घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें