फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने महिला समेत तीन के खिलाफ किया केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन क्लिक के नाम पर ठगे 14 लाख
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सिद्धार्थ नगर, पानीपत निवासी दो व्यक्तियों ने सेक्टर-18 निवासी महिला व उसके साथियों पर ऑनलाइन क्लिक के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिद्धार्थ नगर निवासी हिमांशु चुघ व रामलाल चौक निवासी सुरेश ने थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेक्टर-18 निवासी कान्ता, गांव मनाना निवासी दलजीत व दिल्ली निवासी अभिनव ने उन्हें बताया कि ऑनलाइन क्लिक से कम समय में ज्यादा से ज्यादा पैसा कमा सकते हैं। कांता ने उन्हें विश्वास जताया कि उनके पैसों की वह जिम्मेदारी लेती है। कांता पर विश्वास कर उन्होंने अपने व रिश्तेदारों के करीब 14 लाख आठ हजार 750 रुपये इनवेस्ट कर दिए, लेकिन अकाउंट में कुछ नहीं आया। काफी दिनों तक बैंक में कुछ न आने पर तीनों लोग उन्हें टालते रहे। अब पैसे वापस मांगने पर उन्हें झूठे केस में फंसाने व जान से मारने की धमकी देने लगे। मामले की शिकायत थाना शहर पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना शहर से जांच अधिकारी एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें