फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरवार रात दिया चोरी की वारदात को अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय स्कूल से कंप्यूटर और अन्य सामान चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मतलौडा। मतलौडा के गांव वैसर स्थिति राजकीय उच्च विद्यालय को निशाना बनाते हुए चोर कंप्यूटर लैब व ऑफिस से कंप्यूटर, सीपीयू, बैट्री, वैक्यूम क्लीनर व अन्य सामान चोरी कर ले गए। स्कूल में हुई चोरी की शिकायत मतलौडा थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना मतलौडा पुलिस को दी शिकायत में राजकीय उच्च विद्यालय, वैसर के मुख्याध्यापक राममेहर सिंह ने बताया कि वीरवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद सभी ताला लगाकर चले गए थे। शुक्रवार सुबह चौकीदार स्कूल में पहुंचा तो चोरी होने का पता लगा। चोरों ने स्कूल से दो सीपीयू, 13 एलईडी, 15 बैट्री, 13 ईटीसी, एक वैक्यूम क्लीनर, एक इनवर्टर व दो बैट्री चेारी कर ली। स्कूल मुख्याध्यापक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मतलौडा थाना प्रभारी धर्मबीर खर्ब ने बताया कि स्कूल में चोरी की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें