फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर, शुरू की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पानीपत। रसलापुर रोड पर एक बुजुर्ग व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसका शव रसलापुर रोड पर सड़क किनारे पड़ा मिला है। परिजनों ने पहले उसकी हत्या की आशंका जताई, लेकिन पुलिस व एफएसएल द्वारा स्थिति स्पष्ट करने के बाद परिजन शांत हुए। थाना चांदनी पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार असगर (55) निवासी गांव डाडोला का शव शनिवार को रसलापुर रोड पर मिला। थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार एफएसएल टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई। इसकी जानकारी लगते ही डीएसपी मुख्यालय जगदीप दूहन मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। पुलिस अधिकारियों ने रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टरों से सलाह ली। विशेषज्ञों व डॉक्टरों ने इसको हादसा करार दिया। परिजनों ने इसके बाद पुलिस को अपने बयान दर्ज कराए। डाडोला निवासी आस मोहम्मद ने बताया कि उसका पिता असगर खेतों में मजदूरी करता था और वह शुक्रवार को शाम करीब छह बजे साइकिल पर सवार होकर गांव रसलापुर में किसी काम से गया था। वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो उन्होंने उसको कई जगह तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। जांच अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आस मोहम्मद के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
फोटो-4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें