फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से बाहर खेलने निकले तीन साल के मासूम को पिकअप ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से बाहर खेलने निकले तीन साल के मासूम को पिकअप ने रौंदा, मौत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। जनक गार्डन बतरा कॉलोनी में खेलने के लिए घर से बाहर निकले तीन साल के मासूम को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। हादसे में बच्चे की मौत हो गई। चालक घटनास्थल पर पिकअप को छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची थाना मॉडल टाउन पुलिस ने सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
जनक गार्डन बतरा कॉलोनी निवासी ध्रुव (03) रविवार सुबह करीब नौ बजे घर से बाहर खेलने के लिए निकला था, तभी तेज रफ्तार पिकअप ने उसे रौंद दिया। पिता अरुण ने बताया कि रविवार सुबह वह फैक्ट्री में गया था। घर पर बच्चे व पत्नी प्रीति थी। सुबह करीब नौ बजे उसका छोटा लड़का ध्रुव घर से खेलने के लिए बाहर गली में आया था। तभी तेज रफ्तार में आ रही पिकअपने उसे टक्कर मारी दी और रौंदते हुए निकल गई। हादसे में ध्रुव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची थाना मॉडल टाउन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले ही पानीपत आया था परिवार
अरुण ने बताया कि वह मूलरूप से गांव नथैया कलां, जिला उन्नाव, यूपी का रहने वाला है। एक सप्ताह पहले ही अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ जनक गार्डन बतरा कॉलोनी में आया था। यहां किराए पर रहने लगा और एक फैक्ट्री में काम शुरू कर दिया। वह अपने बच्चों को किसी अच्छे स्कूल में दाखिला दिलवाकर अच्छी शिक्षा दिलवाना चाहता था, लेकिन हादसे में सारे सपने चकनाचूर कर दिए।
विज्ञापन

वर्जन
जनक गार्डन बतरा कॉलोनी में गली में खेलने निकले तीन साल के बच्चे को पिकअप ने रौंद दिया। शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद चालक घटनास्थल पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। गाड़ी को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विनोद कुमार, एएसआई, जांच अधिकारी, थाना मॉडल टाउन, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें