फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबीयत खराब होने पर माता-पिता से नहीं मिल सके, मां चूरमा भी नहीं खिला सकीं

विज्ञापन
पानीपत। गोल्डन ब्यॉय नीरज चोपड़ा उपायुक्त पानीपत सुशील सारवान के साथ सेल्फी लेते हुए। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
घर की दहलीज पर आकर भी ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता एथलीट नीरज चोपड़ा माता-पिता से नहीं मिल सके। न ही प्रेम से बनाया गया मां के हाथों का चूरमा खा सके। इसकी वजह रही मंच पर अचानक नीरज की तबीयत खराब हो जाना। साथ ही भीड़ भी बहुत ज्यादा बढ़ गई, जिसकी वजह से नीरज का रुकना मुश्किल हो गया। हालांकि चेकअप के बाद उनकी हालत में सुधार होने पर वह चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

नीरज को कई दिन से तेज बुखार आ रहा है और उनका इलाज चल रहा है। बुखार आने पर कोविड-19 की आशंका को दूर करने के लिए उनका कोरोना टेस्ट भी हुआ और राहत की बात रही कि रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बताया जा रहा है कि उनको डिहाइड्रेशन की दिक्कत भी हो गई है, जिसकी वजह से गर्मी में रोड शो करने के बाद गांव खंडरा में मंच पर पहुंचने के कुछ देर बाद ही उन्हें तबीयत खराब महसूस हुई। उन्होंने अपना संबोधन दिया और फिर मंच के पीछे के रास्ते से उन्हें उपायुक्त सुशील सारवान के साथ कार में चेकअप के लिए ले जाया गया। जिसके बाद जब तबीयत ठीक हुए तो तय कार्यक्रम के तहत वह चंडीगढ़ रवाना हो गए।
मां ने कहा था कि घर आएगा खुद चूरमा बनाकर खिलाएंगी
पदक जीतने के 10 दिन बाद नीरज अपने गांव पहुंचे और 45 मिनट रुके भी, लेकिन घर के अंदर तक नहीं जा सके। मां के हाथों का बना चूरमा नहीं खा सके। मां सरोज चोपड़ा जब दिल्ली के अशोक होटल से लौटीं थी तो कहा था कि जब नीरज घर आएगा तो हाथ से बनाकर चूरमा खिलाऊंगी।
विज्ञापन

पिता मेहमानों के स्वागत में लगे रहे, बेटे को देख तक नहीं सके
नीरज के पिता सतीश चोपड़ा मेहमानों के स्वागत में लगे रहे। 20 हजार मेहमानों के खाने का इंतजाम किया गया था। जब नीरज मंच पर थे, तब पिता घर में मेहमानों की आवभगत कर रहे थे। मिलना तो दूर बेटे को देख तक नहीं सके।

पानीपत। गांव खुखराना के ग्रामीण द्वारा नीरज चोपड़ा को चांदी का भाला भेंट करने के लिए इंतजार में ख- फोटो : Panipat

पानीपत। पूर्व परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार मतलोडा में नीरज चोपड़ा का स्वागत कर उन्हे बाइक भेट क?- फोटो : Panipat

पानीपत। रोड शो के दौरान नीरज चोपड़ा के कार के आगे चली बाइक पर तिरंगा यात्रा।- फोटो : Panipat

पानीपत। गांव खंडरा में नीरज चोपड़ा के गांव आने की खुशी में ढोल पर नाचते हुए ग्रामीण।- फोटो : Panipat

पानीपत। मतलोडा में पहुंचने पर गोल्डन ब्यॉय नीरज चोपड़ा पर फूलो की वक्षा करते हुए लोग।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें