फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: दिल्ली रेलवे स्टेशन से लूटी कानपुर के युवक की गाड़ी को पानीपत में बेचने की फराक में घूम रहे आरोपी को सीआईए-3 ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 13-17 स्थित हेलीपैड के पास से एक आरोपी को कार समेत सीआईए-3 ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने 14 अगस्त को कार दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास लूटी थी। वह पानीपत में बेचने की फिराक में घूम रहा था। सीआईए-3 ने पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीआईए-3 प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित कुमार ने बताया कि एसआई सुभाष चंद्र, मुख्य सिपाही राकेश, वीरेंद्र, पवन, सिपाही विनोद के साथ 19 अगस्त को सेक्टर 13-17 मोड़ पर गश्त पर थे। सूचना मिली कि सोनीपत के जुआं गांव निवासी गुलाब पुत्र चंद्र सिंह चोरी की गाड़ी स्विफ्ट डिजायर लेकर शहर में घूम रहा है। वह फिलहाल सेक्टर 13-17 स्थित हेलीपैड के पास खड़ा है और गाड़ी बेचने की फिराक में घूम रहा है। इसके बाद वह हेलीपैड पर पहुंचे। जहां उन्हें सफेद रंग की गाड़ी दिखी, जिसमें एक व्यक्ति ड्राइवर सीट पर बैठा था। उन्होंने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो युवक ने अपना नाम गुलाब बताया। उन्होंने गाड़ी के दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। उन्होंने गाड़ी के नंबर, चेसिस नंबर, इंजन नंबर को जोनल इंटीग्रेटेड पुलिस नेटवर्क (जिपनेट) एप पर चेक किया, जिसमें खुलासा हुआ कि गाड़ी गत 14 अगस्त को दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास से लूटी गई है।
एसआई ने गाड़ी की तलाशी ली तो डैशबोर्ड से एक ड्राइविंग लाइसेंस मिला। जो कि कानपुर निवासी रणधीर राम पुत्र महेंद्र राम का था। इसके अलावा एक आरसी की कॉपी थी, जिस पर आरसी नंबर, ओनर का नाम, चेसिस नंबर, इंजन नंबर लिखा था। वहीं एक प्रदूषण नियंत्रित प्रमाणपत्र बरामद हुआ, जिस पर इसी गाड़ी कर नंबर लिखा हुआ था। इसके अलावा एक की-पैड वाला मोबाइल फोन मिला।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ सेक्टर 13-17 थाने में केस दर्ज किया गया है। आरोपी से सीआईए-3 ने पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि दिल्ली में की गई लूट की वारदात में उसके अन्य साथी भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें