फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड पर खड़े 70 वाहनों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सबसे व्यस्त रेलवे रोड बाजार में रोड पर खड़े वाहनों के कारण लगने वाले जाम के खिलाफ शनिवार को स्थानीय पुलिस प्रशासन की थाना, चौकी और सिटी ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। पुलिस द्वारा 70 वाहनों के चालान काटे गए। पोस्टल चालान वाहन चालकों के घर पर भिजवाए जाएंगे। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार तथा सिटी ट्रैफिक इंचार्ज राजेश राठी ने बताया कि 35 हजार रुपये के चालान किए गए हैं। आगे भी ये अभियान जारी रहेगा। इसके साथ ही अतिक्रमण करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार, सिटी ट्रैफिक इंचार्ज राजेश कुमार तथा चौकी इंचार्ज हरनारायण भी मौजूद रहे। त्योहारी सीजन है और अतिक्रमण तथा रोड पर खड़े वाहन जाम का कारण बन रहे थे। पानीपत में भी प्रशासन द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी को देखते हुए उच्चाधिकारियों के आदेश पर समालखा में भी अभियान चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें