समालखा। होलिका दहन की रात युवक आकाश की हत्या करने के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रोड जाम करने वाले वकील समेत 12 लोगों के खिलाफ समालखा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। लोगों पर जाम लगाने, लोकबाधा की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने इनमें आठ को नामजद किया है।
पुलिस कर्मचारी श्रवण कुमार ने बताया कि शाम करीब पांच बजे वकील सुमन अपने साथ 20-25 युवकों को लेकर चौकी में आई थी। यहां पर इन्होंने रोष प्रदर्शन किया। जल्द बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देने के बाद भी इन्होंने रोड जाम कर दिया। पुलिस ने सुमन वकील, गांव शहर मालपुर निवासी दीपक, जौरासी रोड निवासी लक्की, गोलू सरोहा, सराय मोहल्ला निवासी हन्नी, जौरासी रोड निवासी सावन, टीकू व खटीक मोहल्ला निवासी राधे मेहंद्रा समेत 18 लोगों पर केस दर्ज किया है।