फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमेंट का कट्टा देने का झांसा देकर हजारों ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गांव नांगलखेड़ी निवासी एक युवक से ठग ने धोखाधड़ी से 53,200 रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने एसीसी सीमेंट का 200 रुपये में कट्टा देने का झांसा दिया था। उसने रुपये ट्रांसफर कर दिए, लेकिन न माल मिला और न ही रुपये वापस मिले। अब उसने सेक्टर 29 थाना पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

गांव नांगलखेड़ी निवासी विकास ने बताया कि उसने सीमेंट खरीदने के लिए एसीसी सीमेंट की ऑनलाइन साइट से कंपनी का नंबर सर्च किया। नंबर मिलने पर उसने कॉल की। फोनकर्ता ने अपना नाम विक्रम सिंह बताया। उसने कंपनी की डिटेज बताई और 200 रुपये कट्टे के हिसाब से उनका ठेका तय हो गया। 266 कट्टे सीमेंट की 53,200 रुपये खाते में ट्रांसफर करने के लिए कहा। उसने रुपये ट्रांसफर कर दिए, लेकिन अब वह फोन नहीं उठा रहा है।
आरोपी ने न माल भिजवाया और न ही रुपये वापस किए। उसने दोबारा कंपनी में कॉल किया तो पता चला कि जिस विक्रम से उनकी बात हुई वह उनकी कंपनी का सदस्य ही नहीं है। धोखाधड़ी होने पर पीड़ित ने सेक्टर 29 थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें