फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चालक ने युवक को मारी टक्कर, मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गांव सिवाह के सामने एनएच-44 पर सुबह चार बजे एक कार चालक ने एक युवक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक की मौके पर मौत हो गई। गांव सिवाह निवासी युवक ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह फरार हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सेक्टर 29 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। गांव सिवाह निवासी आजाद ने बताया कि उसकी गांव सिवाह के मोड़ पर कोल्ड ड्रिंक की दुकान की हुई है। वह सुबह चार बजे दुकान में था। इसी बीच तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। वह आवाज सुनकर बाहर आया तो सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। एक कार चालक द्वारा उसे टक्कर मारी गई। उसने आरोपी कार चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया। उसने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। सूचना मिलते ही सेक्टर 29 थाना पुलिस से जांच अधिकारी हवलदार सुशील मौके पर पहुंचे और शव को एंबुलेंस में रखकर सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हुई है, पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें