(पानीपत) समालखा। गांव पट्टीकल्याणा की रहने वाली एक युवती ने गांव के ही चार युवकों पर डंडों से मारकर उसके भाई को जख्मी करने का आरोप लगाया है। बहन ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव पट्टीकल्याणा निवासी प्रिया राठी ने बताया कि वह अपने भाई राहुल के साथ मंगलवार की रात करीब नौ बजे कार से घर आ रही थी। गांव के चौक पर पहुंचने पर रिंटा, बल्लू, मोनू उर्फ मोना ने कार पर हमला कर दिया और गालीगलौज करने लगे। भाई ने ऐसा करने से मना किया तो आरोपियों ने कुल्हाड़ी, गंडासी और डंडे से हमला कर दिया। इसी दौरान उन्होंने अपने साथी अमित को भी बुला लिया। उसने आकर भी मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद वे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने प्रिया राठी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद